दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना सँक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक एक करोड़ 26 लाख 58 हजार 109 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 17 हजार 746 मरीजों की मौत हो चुकी है।
भारत में भी कोरोना सँक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 53,480 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 हो गयी है। वहीं इस दौरान 41,280 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,54,93,301 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 5,52,566 हो गये हैं। इसी अवधि में 354 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,568 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.55 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.34 फीसदी रह गयी है।
शीर्ष तीन देशों के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 46.46 लाख से अधिक लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि 95,495 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 44.86 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 96,815 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.56 लाख के करीब पहुंच गयी है और 1,26,912 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सँक्रमितों की संख्या करीब 35.61 लाख हो गई है और 108,879 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक करीब 32.78 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 31,385 लोगों ने जान गवाँई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 32.86 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 75,305 लोगों की मौत हो चुकी है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 28.18 लाख हो गई है और 76,389 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक 23.97 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 63,255 लोगों ने जान गवाँई है।
अर्जेंटीना में कोरोना से 23.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 55,736 लोगों की जान जा चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से करीब 22.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 52,392 लोग जान गवाँ चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना वायरस से करीब 22.33 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,०2,633 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में कोरोना वायरस से 18.75 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 62,569 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 17.25 लाख के करीब पहुंच गयी है और 34,45० लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 52,788 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 6,67,957 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 14,434 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,०5, 937 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस महामारी के सँक्रमण से 8,994 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी इस वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।
0 Comments