जानकारी के अनुसार मृत महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पड़ोसी गांव मई फरीदा निवासी लव यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 मई को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद महिला के पति ने रहुई थाना में लव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लव यादव के परिजनों ने बिहार थाना में महिला के पति और भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। छानबीन के बाद बिहार थाना पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पटना रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया, जिसके बाद दोनों को रहुई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में महिला ने रविवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नालंदा के एसपी हरिप्रसाथ ने बताया कि यह पूरा मामला मानवाधिकार से जुड़ा हुआ है। इसको ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया जाएगा। फिलहाल ओडी डयूटी में तैनात पदाधिकारी, आईओ और एक महिला पुलिस कर्मी को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।


0 Comments